रायपुर। प्रदेश में आज 1172 कोरोना पॉजिटिव मिले है। इसी के साथ अब प्रदेश में टोटल पॉजिटिव की संख्या 41806 और एक्टिव केस की संख्या 20968 है। आज कोरोना से ठीक होकर 879 लोग अपने घर लौटे है। साथ ही अब प्रदेश में डिस्चार्ज होने वालों की संख्या 20487 है। आज कोरोन से छत्तीसगढ़ में 14 मौत हुई है। प्रदेश में अब मौतों का अकड़ा 351 तक पहुंच गया है।
आज मिले 1172 मरीजों में रायपुर से 398, दुर्ग 155, बिलासपुर 96, राजनांदगांव व रायगढ़ से 54-54, जांजगीर चांपा 46, सूरजपुर 28, बलरामपुर 27, महासमुंद व कोंडागांव से 25-25, धमतरी 23, सरगुजा व बस्तर 21-21, बलौदाबाजार 20, गरियाबंद 18, बेमेतरा 15 कोरिया 14, कबीरधाम 13, कांकेर 12 मुंगेली 11, नाराणपुर 10, बीजापुर 9, गौरेला पेंर्ड मरवाही 5, अन्य राज्यों से 3 पाये गये है।