कोरोना से मुक्ति की ओर देश! बीते दिन 25 हजार नए मामले आए, एक्टिव केस 3 लाख से नीचे

Chhattisgarh Crimes

नई दिल्ली। देश में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 25,920 नए केस मिले, जो कि बुधवार की तुलना में 4,837 कम है। इस दौरान 492 मरीजों की मौत हुई और 66,254 लोग ठीक हुए। फिलहाल पूरे देश में कोरोना के 2,92,092 एक्टिव केस हैं। डेली पॉजिटिविटी रेट 2.07% है। वीकली पॉजिटिविटी रेट 2.76% है।

फिलहाल रिकवरी रेट 98.12% है। देश भर में अब तक 4,19,77,238 लोग रिकवर हो चुके हैं। पूरे देश में गुरुवार को 12,54,893 कोरोना टेस्ट हुए। अब तक 75.68 करोड़ से ज्यादा टेस्ट हो चुके हैं। कोरोना महामारी के खिलाफ वैक्सीनेशन कैंपेन जारी है। देश भर में अब तक 174.64 करोड़ वैक्सीन डोज लग चुकी है।

Exit mobile version