
नई दिल्ली। देश में बीते 24 घंटे में 2,35,532 नए कोरोना केस दर्ज हुए और 871 मरीजों की मौत हुई। इस दौरान 3,35,939 संक्रमित ठीक हुए, जिससे अब तक रिकवर हुए लोगों की संख्या 3.83 करोड़ से ज्यादा हो गई है। इस समय एक्टिव केस 20,04,333 हैं। सक्रिय मामलों की दर 4.91% है और रिकवरी रेट 93.89% है।
शुक्रवार को देश भर में 17,59,434 कोविड टेस्ट हुए। अब तक 72.57 करोड़ से ज्यादा टेस्ट हो चुके हैं। इस समय डेली पॉजिटिविटी रेट 13.39% और वीकली पॉजिटिविटी रेट 16.89% है। वहीं, कोरोना महामारी के खिलाफ पूरे देश में टीकाकरण अभियान जारी है। अब तक 165.04 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं।
यूपी में बीते 24 घंटे में 7,907 केस मिले
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना से 14 और लोगों की मौत हुई। कोविड से मरने वालों की संख्या बढ़कर राज्य में 23,139 हो गई है, जबकि 7,907 नए मामले सामने आए। प्रदेश में संक्रमण के संक्रिय मरीजों की संख्या 65,263 है। लखनऊ में सबसे अधिक 1,304 नए मामले दर्ज किए गए, इसके बाद गौतम बौद्ध नगर से 376, गाजियाबाद से 316, कानपुर नगर से 229, मेरठ से 183 और वाराणसी से 197, अन्य जिलों में दर्ज किए गए।
कोरोना पर मंडाविया की अहम बैठक आज, 5 राज्यों के साथ करेंगे समीक्षा
यूपी सरकार के बयान के मुताबिक, 14 मौतों में लखनऊ, गौतम बौद्ध नगर और हरदोई जिलों में दो-दो लोगों की मौत हुई है। इसमें कहा गया है कि 14,993 और कोरोना वायरस रोगी ठीक हो गए हैं, जिन्हें मिलाकर अब तक संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 19,08,570 पहुंच गई है।