
पूरन मेश्राम/ मैनपुर। विकासखंड मुख्यालय मैनपुर उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व कोर जोन के ग्राम अमाड़ नयापारा मे विगत पाँच महीना से सौर ऊर्जा प्लांट के बैटरी खराब हो जाने के कारण पूरे गांव में अंधेरा छाया हुआ है।
ज्ञात हो कि उदंती अभयारण्य कोर जोन होने के कारण विद्युतीकरण के लिए वन विभाग से अनुमति नहीं मिल रही है जिसके कारण वैकल्पिक सौर ऊर्जा का व्यवस्था किया गया है। वह भी 5 माह से खराब पड़ा हुआ है जिसके कारण 50 परिवार अंधेरों में रहना मजबूर हो रहे हैं। विषैले सर्प बिच्छू के साथ जंगली जानवरों का का डर हमेशा बना हुआ है। सौर ऊर्जा प्लांट के बैटरी को नया बदलने जिले के कलेक्टर एवं सौर ऊर्जा विभाग के जिलाधिकारी से ग्रामीणों ने मांग किया है।