10 आंगनबाड़ी केन्द्रों में होगी सहायिका की भर्ती, जल्द करें आवेदन…

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एकीकृत बाल विकास परियोजना नगरी के तहत 10 आंगनबाड़ी केन्द्रों में सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती की जानी है। इसके लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय नगरी में आगामी दो मई तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

18 से 44 साल तक की महिला कर सकती है आवेदन

आवेदन पत्र एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय नगरी में सीधे अथवा पंजीकृत डाक से भेजा जा सकता है। परियोजना अधिकारी ने बताया कि आंगनबाड़ी सहायिका का पद पूरी तरह से मानसेवी तथा अशासकीय पद है और शासन द्वारा निर्धारित मानदेय प्रतिमाह दिया जाएगा। इसके लिए 18 से 44 साल तक की आयु कीए कम से कम आठवीं पास शैक्षणिक योग्यताधारी और उसी गांव की निवासी आवेदन कर सकती है।