टोल प्लाजा के पास मिला गुमशुदा युवक का शव, शरीर में चोट के निशान, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस…

Chhattisgarh Crimes

बसना। बसना थाना अंतर्गत सिंघनपुर के छुइपाली टोल प्लाज़ा के पास एक शव बरमाद हुआ है. मृत युवक के शरीर में चोट के निशान पाए गए हैं. ऐसे में हत्या की आशंका जताई जा रही है. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, छुइपाली टोल प्लाज़ा के पास बरबसपुर निवासी रोहित बारीक का शव मिला है. जो बीती रात 10 बजे अपने गांव बरबसपुर से सरायपाली के लिए निकला था. ग्रामीण सोशल मीडिया के जरिए रोहित बारीक को लापता बता रहे थे और ढूंढने का प्रयास कर रहे थे. जिसके बाद कल लगभग 12 बजे रोहित बारीक का शव बसना से सरायपाली के मध्य टोलप्लाज़ा के पास बरामद हुआ.

वहीं मृतक के चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं. फिलहाल बसना पुलिस घटना की जांच कर रही है. पीएम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा कि, ये दुर्घटना, हत्या या आत्महत्या है.

Exit mobile version