तहसील कार्यालय के पीछे मोपका के युवक की मिली लाश, शरीर में चोट के कई निशान

Chhattisgarh Crimes

बिलासपुर। मस्तूरी तहसील कार्यालय के पीछे एक युवक की लाश मिली है। लाश मोपका निवासी युवक की बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने दो संदेहियों को गिरफ्तार किया है जो साथ में जमीन खरीदी – बिक्री का काम करते थे।

मिली जानकारी के अनुसार 12 फरवरी और 13 फरवरी के दरमियानी रात्रि में मस्तूरी तहसील कार्यालय के पीछे शराब भट्ठी के आगे करीब 200 मीटर दूर नहर किनारे एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है। मृत युवक की उम्र करीब 30 वर्ष के आसपास है। शव के पेट, गला एवं सर में चोट के निशान है लिहाजा प्रथम दृष्ट्या मृतक की हत्या किए जाने संभावना है। मृतक की पहचान मोपका निवासी अनीश सिंह ठाकुर उम्र 30 वर्ष पिता नरेश सिंह ठाकुर थाना सरकंडा जिला बिलासपुर के रूप में हुआ है।

बताया जा रहा है मृतक अनीश सिंह 12 फरवरी को काम में जाने की बात कहकर निकला था लेकिन वह रातभर नही आया। सुबह उनके घर वालों को उसके मौत की सूचना मिली। पुलिस की प्रारंभिक जांच में युवक अपने तीन साथियों के जमीन खरीदी -बिक्री का काम करते थे। आखरी बार मृतक को उन्ही के साथ देखा गया था। यही कारण है कि पुलिस दोनो को संदेही मानकर हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version