धमतरी जिले के दो अलग-अलग क्षेत्रों में फांसी से लटकी लाशें मिली

Chhattisgarh Crimesधमतरी जिले के दो अलग-अलग क्षेत्रों में फांसी से लटकी लाशें मिली हैं। इनमें एक लाश शिक्षक की है, जो नहर किनारे मिली। दूसरी लाश झमेश्वर साहू (30) की है, जो तालाब किनारे पेड़ से लटकी मिली।

मामला कुरूद और भखारा थाना क्षेत्र का है। झमेश्वर साहू ग्राम खरतूली के रहने वाले थे। उनकी शादी दो साल पहले हुई थी। शनिवार को उनकी पत्नी किसी अन्य युवक के साथ चली गई। पति को जब पता चला कि वह पचपेड़ी गांव में है, तो वह वहां पहुंचे और तालाब किनारे पेड़ पर फांसी लगा ली।

दूसरे मामले में एक शिक्षक ने अपनी पत्नी को अस्पताल जाने की बात कहकर घर से निकले और बाद में उनकी लाश नहर किनारे फांसी के फंदे पर लटकी मिली।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

दोनों घटनाओं की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को उतारकर अस्पताल की मर्चुरी में भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। इन घटनाओं से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दूसरा मामला कुरूद थाना क्षेत्र का है। जहां ड्रीम सिटी के रहने वाले टीकमचंद साहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक, 30 मई को टीकम चंद साहू अपने घर से दोपहर को निकाला था। वही शनिवार सुबह ग्रामीणों ने कन्हारपूरी रोड स्थित नहरपार के नीचे पेड़ से टीकम चंद साहू को ग्रामीणों ने फांसी के फंदे से लटका हुआ देखा।

जिस पर कुरूद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।जिसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

नशे का आदि था टीचर

टीकम चंद साहू भाखरा थाना क्षेत्र के एक शासकीय स्कूल में शिक्षक था जो नशे का आदी था। 30 मई को अपने पिता से शराब सेवन बंद करने की बात कही थी और अपनी पत्नी को अस्पताल जाने की बात कहते हुए घर से निकला था। बहरहाल कुरूद पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।