धमतरी जिले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने ED कार्रवाई को लेकर कांग्रेस पर पलटवार किया

Chhattisgarh Crimesधमतरी जिले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने ED कार्रवाई को लेकर कांग्रेस पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि ईडी और ईओडब्ल्यू संवैधानिक संस्थाएं हैं। ये संस्थाएं तभी कार्रवाई करती हैं जब कोई गड़बड़ी मिलती है। संवैधानिक संस्थाओं को अपना काम करने देना चाहिए। एक पेड़ मां के नाम, सारा जंगल बाप के नाम’ बयान की निंदा

 

किरण सिंह देव ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ‘एक पेड़ मां के नाम, सारा जंगल बाप के नाम’ वाले बयान की भी कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम प्रधानमंत्री जी का भावनात्मक संदेश है।

 

इन बातों को राजनीतिक स्वार्थ के लिए उपयोग कर रहे हैं जो की काफी गलत है।और बिल्कुल अच्छा नहीं है। मां का नाम की जिस योजना से जुड़ा हुआ है। इस तरह से दिए गए बयान को निंदा करते हैं।

 

बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव 19 जुलाई को बस्तर से धमतरी पहुंचे। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने पदाधिकारियों से मुलाकात की।

Exit mobile version