छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में विधायक के गृह ग्राम आमदी नगर पंचायत में गंदे पानी की सप्लाई से स्थिति गंभीर हो गई है। दो वार्डों में पिछले 10 दिनों से डायरिया का प्रकोप फैला हुआ है। इससे 50 से अधिक लोग बीमार पड़ गए हैं।
बीमार लोगों में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। सभी उल्टी-दस्त की समस्या से जूझ रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पिछले कई दिनों से उनके घरों में गंदा पानी आ रहा है।
ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर नगर पंचायत में कई बार शिकायत की है। लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे नाराज होकर स्थानीय पार्षदों ने नगर पंचायत को घेराव करने की चेतावनी दी है। वार्ड के लोगों में इस स्थिति को लेकर गहरी चिंता है।
दो वार्ड के 50 लोग बीमार
जानकारी के मुताबिक, वार्ड नंबर 12 और 5 में ग्रामीण गंदे पानी से परेशान है। बल्कि दोनों वार्ड के करीब 50 से ज्यादा लोग बीमार हो गए है। गांव में डायरिया की शिकायत सामने आ रही है।
आमदी गांव वर्तमान विधायक ओमकार साहू का गृह ग्राम है। जहां पर बच्चों सहित महिला पुरुषों को उल्टी दस्त हो रही है। इसकी शिकायत नगर पंचायत आमदी में की गई है। फिर भी गंदे पानी को लेकर किसी भी प्रकार की ठोस कदम नहीं उठाई गई है।
पानी से निकल रहा झाग
वार्ड वासी ने बताया कि करीब 8 से 10 दिनों से घरों में गंदा पानी आ रहा है। पानी से बदबू भी आ रही है। इस पानी को पीने से लोग बीमार हो रहे है। पानी से झाग भी निकल रहा है। पूरा पानी वार्ड नंबर 15 के पीछे टंकी से सप्लाई होता है और अब दो वार्ड के वार्ड वासी उल्टी दस्त से परेशान है।
नल और सप्लाई का निरीक्षण करने पहुंचे पार्षद
वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद ने शिकायत के बाद खुद घरों पर लगे नल और सप्लाई का निरीक्षण करने पहुंचे। तो देखा कि वाकई गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। जिसकी सूचना जिम्मेदार अधिकारियों को दे दिया गया है और अधिकारियों के द्वारा कोई प्राथमिक उपचार के लिए एक्शन नहीं लिया गया।
नगर पंचायत का घेराव करने की चेतावनी
गंदे पानी के कारण उल्टी दस्त बुखार से लोग पीड़ित है। और अब तक समस्या का निदान नहीं हो पाया है। पार्षद ने कहा है कि जल्द से जल्द इस समस्या का हल नहीं किया जाता है तो नगर पंचायत का का घेराव किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी अधिकारियों की होगी।