छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस ने जुआ के अड्डे पर छापेमार कार्रवाई की

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस ने जुआ के अड्डे पर छापेमार कार्रवाई की है। मगरलोड थाना क्षेत्र के केवडराडीह में सिक्स लाइन ओवरब्रिज के नीचे जुआरियों को पकड़ा गया। पुलिस और साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई में 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि जुआरी जगह बदल-बदलकर जुआ खेल रहे हैं। पुलिस ने छापेमारी में 33,500 रुपए कैश, 52 पत्ती ताश, 4 मोबाइल, 3 बाइक और एक वैगनआर कार जब्त किया है। कुल जब्त सामान की कीमत 2 लाख 24 हजार 500 रुपए है।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

गिरफ्तार जुआरियों में मगरलोड के राजाडेरा निवासी राजूराम ध्रुव (50), राजिम के नयापारा निवासी दिनेश साहू (30), कुरूद के कोकड़ी निवासी राकेश नवरंगे (21), कुरूद के कोकड़ी निवासी भोला साहू (31) और मगरलोड के बोरसी निवासी महेश सिन्हा (22) शामिल हैं।

आरोपियों के खिलाफ मगरलोड थाने में जुआ एक्ट की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही प्रतिबंधक धारा 170, 126(B) और 135(3) के तहत भी कार्रवाई की गई है। कुछ जुआरी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।