
घटना रात साढ़े 9 बजे मकई गार्डन के पास हुई। पुलिस अपराध रोकने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में बाइक पेट्रोलिंग कर रही थी। नमन बंजारे के मुताबिक, वह एक नशे में धुत युवक को घर छोड़ने जा रहे थे। इस दौरान पुलिस पेट्रोलिंग टीम वहां पहुंची।
पुलिस पर थप्पड़ मारने का आरोप
NSUI जिला उपाध्यक्ष का कहना है कि पुलिस ने पहले उनके साथी को मारा और फिर उन्हें भी थप्पड़ मारा। इस घटना के विरोध में NSUI के जिला अध्यक्ष राजा देवांगन और अन्य कार्यकर्ताओं ने सिटी कोतवाली थाने के बाहर अर्धनग्न प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने एसपी को हटाने की मांग भी की। पुलिस का पक्ष अभी सामने नहीं आया है।