
ट्रांसफॉर्मर में अचानक धुआं उठने लगा था
दरअसल, शहर के नया बस स्टैंड के मेन रोड पर लगे ट्रांसफॉर्मर में अचानक धुआं उठने लगा। देखते ही ही देखते आग भड़क गई। ट्रांसफॉर्मर में लगे केबल में भी आग लग गई। जिस कारण केवल जलकर खाक हो गया। आसपास के लोगों को सुरक्षा के लहजे से ट्रांसफॉर्मर से दूर रखा गया। कुछ लोगों ने ट्रांसफॉर्मर में लगे आग को बुझाने की कोशिश की। लेकिन आग और बढ़ती गई।
आग पर पाया गया काबू
लोगों ने दमकल की टीम को सूचना दी। तत्काल दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। इधर, बिजली विभाग की टीम लाइन को चालू करने में लगी हुई है। मेन रोड से लगे और आसपास के क्षेत्र में घर और दुकान में कई घंटे तक लाइट बंद रही।ट्रांसफॉर्मर सुधार रहा बिजली विभाग
बिजली विभाग के ईई ने बताया कि, ट्रांसफॉर्मर में आग लगने की सूचना मिली थी। जिसकी जांच करने पर पता चला केबल से आग लगी थी। आग लगने के बाद तत्काल लाइन को बंद करा दिया गया था। अब बिजली विभाग की टीम ट्रांसफॉर्मर को सुधारने में लगी हुई है।