धनवंतरी दवा दुकान शहरवासियों के लिए औचित्यहीन है : भूपेन्द्र चन्द्राकर

Chhattisgarh Crimes

महासमुंद। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चन्द्राकर, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक जैन,महासमुन्द विधानसभा प्रभारी संजय यादव,खल्लारी विधानसभा अध्यक्ष शकील खांन ने आज महासमुन्द कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर को ज्ञापन सौंपा। जिसमे जिला अस्पताल में शासन द्वारा खोले गए धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर को शहर के मध्य खोलने की मांग की गई।

आगे उन्होने कहा जिला अस्पताल में पूर्व मे ही रेडकॉस द्वारा संचालित औषाधालय एवं प्रधानमंत्री जन औषधालय खोला जा चुका है,जिसका लाभ अस्पताल के मरीज ले रहे है,उसके बाद भी धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स जो कि शहर के मध्य में नगर पालिका परिसर में खोला जाना था,उसे राजनीति के चलते उसी जिला औषाधालय में खोल दिया गया। इस तरह महासमुन्द के नागरिक जो कि कम कीमत पर जेनेरिक दवाई लेना चाह रहे है,वह शहर से 3 कि.मी दुर होने कि वजह से महरूम है,गरीब वर्ग के लोगो को दवाई लेने के लिए अधिक वित्तीय भार का सामना करना पड रहा है।

शहर से दुर जिला औषाधालय में तीन-तीन दवाई की दुकान खोला जाना समझ से परे है,आज आम आदमी पार्टी ने इस बात का संज्ञान कलेक्टर महासमुंद को दिलाया,जिस पर उन्होने आम आदमी पार्टी के मांग को जायज ठहराते हुए इस पर तत्काल कार्यवाही का आश्वासन दिया।

आज ज्ञापन सौपने के लिए प्रमुख रूप से सोमनाथ पटेल,ललित साहू,भीखम साहू,हेमलाल साहू,शशी गिरी गोस्वामी,पुनाराम निषाद,मधु यादव,खेलावन साहू,अगेश्वर यादव,गोपाल दास वैष्णव,जय प्रकाश मिरी,गौतम नेताम,भूषण सिन्हा आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

Exit mobile version