जमीन को लेकर 2 भाइयों में विवाद, 4 आरोपी पहुंचे सलाखों के पीछे

Chhattisgarh Crimes

जांजगीर-चाम्पा. जिले के कोसमंदा गांव में जमीन में कब्जे को लेकर दो भाइयों के बीच जमकर विवाद किया. जिसके बाद संतोष यादव का बेटा शिवा यादव ने 4 साथियों के साथ मिलकर देवनारायण यादव पर चाकू से हमला किया. घटना में 2 लोगों को 40 से अधिक टांके लगे हैं. वहीं मामले के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

बता दें कि, संतोष यादव और देव नारायण यादव (चचेरा भाई) के बीच जमीन को लेकर विवाद हुआ है. विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि, संतोष यादव के कहने पर उसका बेटा अपने तीन साथियों से साथ देव नारायण यादव के घर पंहुचा और देव नारायण पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. घर में घुसकर मारपीट करने की घटना को देखकर राखी यादव ने बीच-बचाव की कोशिश की तो आरोपियों ने दोनों पर चाकू से हमला कर दिया.

इस घटना की सूचना मिलते ही चाम्पा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए बीडीएम अस्पताल चाम्पा में भर्ती कराया. जहां उपचार के दौरान दोनों घायलों से शरीर में 40 से अधिक टांका लगाया गया. इस मामले में चांपा पुलिस ने शिवा यादव और उसके 3 सहयोगियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

Exit mobile version