पेट ठंडा करने के लिए पिएं तुलसी और एलोवेरा का जूस, जानें बनाने की रेसिपी और फायदे

Chhattisgarh Crimes

तुलसी और एलोवेरा, दोनों ही आयुर्वेद में कई बीमारियों के इलाज माने गए हैं। ये दोनों ही पेट से लेकर फेफड़ों तक की कई समस्याओं में इस्तेमाल किए जाते हैं। लेकिन, गर्मियां आने से पहले आप इन दोनों जड़ी बूटियों का कई प्रकार से इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां, क्योंकि गर्मियों में लोगों को फूड इंफेक्शन और पेट से जुड़ी कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप इन दोनों ही चीजों से जूस बना कर पिएं तो पेट से जुड़ी कई समस्याओं से निजात पा सकते हैं। कैसे, तो पहले जानते हैं इस जूस को बनाने का तरीका और फिर फायदे।

तुलसी-एलोवेरा जूस बनाने की रेसिपी-Tulsi aloevera juice recipe

तुलसी-एलोवेरा जूस बनाने के लिए पहले तो ताजा एलोवेरा लें और फिर इसका जेल निकाल लें। अब कुछ तुलसी की पत्तियां लें और इसे धो कर रख लें। इन दोनों को पानी के साथ मिलाएं और फिर मिक्सर में पीस लें। अब इस जूस को छान लें और इसमें काला नमक मिला लें। अब इस जूस का सेवन करें।

तुलसी-एलोवेरा जूस पीने के फायदे-Tulsi aloevera juice benefits in hindi
1. पेट ठंडा करता है-Tulsi aloevera juice for stomach cooling
तुलसी-एलोवेरा जूस, पेट ठंडा करने में आपकी मदद कर सकता है। दरअसल, इस जूस को पीने से पेट की गर्मी कम होती है और साथ ही ये पित्त की समस्या को भी कम करने में मददगार है। इसके अलावा इसे पीने से पेट में हाइड्रेशन बढ़ने के साथ डाइजेस्टिव एंजाइम्स को भी बढ़ावा मिलता है।

2. आंतों की सफाई में मददगार-Tulsi aloevera juice for intestine cleaning
आंतों की सफाई के लिए तुलसी-एलोवेरा जूस पीना काफी फायदेमंद है। ये ड्रिंक आंतों में चिपके गंदगी को एलोवेरा जेल और पानी के साथ शरीर से फ्लश ऑउट करने में मदद करता है। साथ ही ये जूस आंतों के काम काज को तेज करने और इसकी तमाम समस्याओं से भी बचाव में मददगार है।

3. लिवर के लिए फायदेमंद-Tulsi aloevera juice for liver detox
लिवर के लिए एलोवेरा तुलसी का जूस एक डिटॉक्स ड्रिंक की तरह काम कर सकता है। इस जूस को पीने से लिवर सेल्स में तेजी आती है और ये लिवर के काम काज को तेज करता है। साथ ही ये लिवर की साफ-सफाई में भी मददगार है। तो, इस तरह से ये ड्रिंक लिवर के काम को बेहतर बनाने के साथ इसे हेल्दी रखने में भी मददगार है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Exit mobile version