ड्रग्स की तस्करी करने वाले 5 तस्करों को 10-10 साल की कैद और 1-1 लाख रुपए के अर्थदंड से दंडित किया गया। अर्थदंड की राशि नहीं देने पर 2-2 साल अतिरिक्त कैद की सजा सुनाई गई। लोक अभियोजक केके चंद्राकर ने बताया कि 3 साल पहले पंडरी थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित मेथाफेटामाईन मादक पदार्थ के साथ प्रखर मारवा, मोहमद ओवेश, अभय कुमार मिर्चे, प्रिया स्वर्णकार तथा नेहा भगत (सभी रायपुर निवासी) को 25 दिसंबर 2022 को गिरतार किया गया। तलाशी में तस्करों से 18 पुड़िया ड्रग्स बरामद की गई।