दुर्ग जिले के एसएसपी विजय अग्रवाल लगातार जिले की पुलिसिंग को सुधारने के लिए सख्त कदम उठा रहे

Chhattisgarh Crimesदुर्ग जिले के एसएसपी विजय अग्रवाल लगातार जिले की पुलिसिंग को सुधारने के लिए सख्त कदम उठा रहे हैं। एक महीने के अंदर उन्होंने तीसरी बार फिर से एक ट्रांसफर लिस्ट जारी की है।

एसएसपी विजय अग्रवाल ने 8 जून को 119 लोगों का ट्रांसफर आदेश जारी किया है। इसमें एक एसआई, 26 एएसआई, 12 प्रधान आरक्षक और 80 आरक्षकों के नाम शामिल हैं। इस बार की लिस्ट में यह देखने को मिला है कि इसमें महिला एएसआई, महिला प्रधान आरक्षक और आरक्षकों के काफी नाम शामिल हैं।

एक महीने के अंदर तीसरी ट्रांसफर लिस्ट

एसएसपी विजय अग्रवाल ने एक महीने के अंदर ये तीसरी जंबो ट्रांसफर लिस्ट जारी की है। इससे पहले इन्होंने 18 मई को 53 और 17 मई को 12 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का ट्रांसफर ऑर्डर जारी किया था। इस तरह लगातार हो रहे फेरबदल से पुलिस महकमें हड़कंप मचा हुआ है।

ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई

पुलिस विभाग में हो रहे लगातार तबादलों से ट्रैफिक व्यवस्था पर खासा असर पड़ा है। यहां एक अधिकारी ने बताया कि ट्रांसफर के बाद ट्रैफिक का काम जानने वाले सिपाही और अधिकारी थाने चले गए और थानों से बल यहां आया है। थानों से आए अधिकारी कर्मचारियों को ट्रैफिक ड्यूटी का उतना अनुभव नहीं होता है। इसके चलते शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पहले से बिगड़ती हुई दिख रही है।

नए लोगों को मिला साइबर में काम का मौका

एसएसपी विजय अग्रवाल ने क्राइम ब्रांच से लेकर ट्रैफिक और सभी थानों का स्टाफ लगभग बदल डाला है। इसके चलते लाइन में पड़े हुए अधिकारियों और सिपाहियों को थानों में पोस्टिंग मिली तो वहीं कई नए चेहरों को क्राइम ब्रांच और साइबर में काम करने का मौका मिला है।

इससे ना सिर्फ उन्हें यहां का अनुभव मिलेगा, बल्कि दुर्ग पुलिस के पास यहां काम करने वालों की संख्या भी ज्यादा होगी।

Exit mobile version