दुर्ग जिले के भिलाई में हनी ट्रैप का मामला सामने आया है। यहां एक युवक कुछ लोगों ने पहले वीडियो कॉल करके अपनी जाल में फंसाया। जब उन्होंने उसका अश्लील वीडियो रिकार्ड कर लिया तो उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। बार बार ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने रेलवे ट्रैक में कूदकर अपनी जान दे दी।
मामला सुपेला थाना अंतर्गत का है। जिस युवक ने खुदकुशी की है उसका नाम हरविंदर सिंह उर्फ सनी (32) है। वो वैशाली नगर का रहने वाला था। वो एक मार्केटिंग कंपनी में काम करता था। परिजन का कहना है कि उनके बेटे ने हनी ट्रैप का शिकार होकर ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर ऐसा किया है। उन्होंने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
सुपेला पुलिस से मली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शनिवार रात उन्हें सूचना मिली पास से गुजर रही रेलवे ट्रैक में एक युवक की लाश मिली है। पुलिस की एक टीम वहां पहुंची। वहां जाने पर युवक की पहचान वैशाली नगर निवासी हरविंदर सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर बुलाया और शव को सुपेला अस्पताल स्थित मरचुरी भेजा गया।
परिवारजनों ने पुलिस को बताया कि हरविंदर एक सप्ताह से काफी मानसिक तनाव में था। उसको अज्ञात लोगों ने पहले वीडियो चैटिंग पर बुलाया। इसके बाद उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इसके बाद वो उसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगे।
आरोपी हरविंदर पर बार- बार पैसा ट्रांसफर करने का दबाव बना रहे थे। उसने कई बार उनके बैंक अकाउंट में पैसे भी ट्रांसफर किए। परिजन ने हरविंदर का मोबाईल चेक किया तो पाया किया उसके साथ अंजान नंबरों से काफी बातचीत हुई थी। उसे कुछ महिलाएं ब्लैकमेल कर रही थीं।
घर से बिना बताए निकला घर से और मिली लाश
हरविंदर एक हफ्ते से काफी मानसिक रूप से परेशान था। उसने घर पर भी कुछ नहीं बताया था। शुक्रवार रात वो घर से बिना बताए निकला था। इसके बाद घर में देर रात सूचना आई की उसने सुपेला स्थित अंडरब्रिज पर पहुंचकर रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या कर ली है।
पुलिस जांच में जुटी
एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने बताया किया घटना संदिग्ध है, पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान करना भी पुलिस की पहली प्राथमिकता है, ताकि उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई किया जा सके।