दुर्ग जिले में पिछले चार दिनों से लगातार बारिश हो रही

Chhattisgarh Crimesदुर्ग जिले में पिछले चार दिनों से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आने वाले चार दिन यानी 31 मई तक बारिश होने की संभावना जताई है। मंगलवार सुबह 8.30 बजे से यहां बारिश हो रही है। इस दौरान ठंडी हवा चलने लोगों को उमस से भी राहत मिली है।

दुर्ग जिले की बात करें तो मौसम विभाग ने 24 मई से 27 मई तक बारिश होने की संभावना जताई थी। संभावना के मुताबिक 24 मई शनिवार को सुबह से तेज बारिश हुई और उसके बाद फिर 25 मई को भिलाई दुर्ग में मौसम पूरी तरह से सूखा रहा तो वहीं पाटन और नंदिनी क्षेत्र में तेज बारिश हुई।

26 मई सोमवार को फिर से सुबह से मौसम सुहाना रहा और उसके बाद एक घंटे तक तेज बारिश हुई। इसके बाद मंगलवार 27 मई को फिर सुबह से बारिश का दौर शुरू हो गया है। बारिश का पानी सड़कों भर गया है।

2 दिनों से तापमान स्थिर

दुर्ग जिले के तापमान की बात करें तो यहां 2 दिनों से तापमान स्थिर बना हुआ है। यहां का सोमवार से 34 डिग्री अधिकतम दर्ज किया गया। वहीं मिनिमम तापमान 22 डिग्री पर बना हुआ है। इससे पहले दुर्ग जिले में 24 मई को पारा 33 डिग्री अधिकतम और 24 डिग्री न्यूनतम दर्ज किया गया था।

आने वाले 4 दिनों तक बारिश की संभावना

मौसम विभाग रायपुर के मुताबिक आने वाले 4 दिन यानि 31 मई तक दुर्ग जिले में बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। इससे पहले भी मौसम विभाग ने 24 से 27 मई तक बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना जताई है। इसके बाद 1 जून से बदली छाई रहने और धूप निकलने की संभावना जताई गई है।

नॉर्मल से 73 प्रतिशत अधिक बारिश

दुर्ग जिले में लगातार बारिश होने से यहां का रेनफॉल 73 प्रतिशत अधिक हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 26 जून तक दुर्ग जिले में 18 प्रतिशत बारिश होनी थी, लेकिन अब तक यहां 307 प्रतिशत यानी 73.2 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है।

सबसे अधिक बारिश की बात करें तो छत्तीसगढ़ में अब तक बीजापुर जिले में 713 प्रतिशत बारिश हुई है, जबकि यहां 30.7 प्रतिशत बारिश होनी चाहिए। वहीं सबसे कम दंतेवाड़ा में 9.3 प्रतिशत दर्ज की गई।