
दुर्ग आईजी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक 11 जून 2025 को पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग के निर्देशन में “पीपिंग सेरेमनी” का आयोजन किया गया। आईजी कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज 32 बंगला, भिलाई में आयोजित इस कार्यक्रम में पदोन्नत हुए सभी 9 निरीक्षकों को बुलाया गया।यहां राम गोपाल गर्ग और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल ने सभी नवपदोन्नत अधिकारियों को स्टार लगाकर और केप पहनाकर पदोन्नत किया। इस दौरान उनका सम्मान भी किया गया। इस मौके पर एएसपी शहर सुखनंदन राठौर, चन्द्र प्रकाश तिवारी (उप पुलिस अधीक्षक लाइन, जिला दुर्ग), पनिक राम कुजूर (उप पुलिस अधीक्षक, पुमनि कार्यालय दुर्ग), नीलकंठ वर्मा (रक्षित निरीक्षक, दुर्ग) सहित पुलिस पीआरओ प्रशांत कुमार शुक्ला और फोटोग्राफर शेख मोहम्मद उपस्थित रहे।
पदोन्नत होने वाले निरीक्षकों के नाम
- तुल सिंह पट्टावी जिला बालोद
- लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल जिला बालोद
- संतोषी ग्रेस जिला बेमेतरा
- यशकरणदीप ध्रुव जिला दुर्ग
- ममता अली शर्मा जिला दुर्ग
- विपीन रंगारी जिला दुर्ग
- नवी मोनिका पाण्डेय जिला दुर्ग
- कुंज बिहारी नागे जिला दुर्ग
- एम्ब्रोस कुजूर जिला दुर्ग