तहसील कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट बरामद, अधिकारियों पर लगाया गंभीर आरोप

Chhattisgarh Crimes

गरियाबंद। देवभोग तहसील कार्यालय में पदस्थ लिपिक ने आत्महत्या कर ली है, मृतक का नाम शुभम पात्र है, मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें उन्होंने मानसिक रूप से प्रताड़ित होने की बात लिखी है।

देवभोग तहसील में सहायक लिपिक ग्रेड 3 के पद पर पदस्थ शुभम पात्र उम्र 25 वर्ष ने आज अपने किराये के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आज जब वह अपने मकान से 11 बजे तक बाहर नही निकला तो परिजनों ने पुलिस व तहसील को सूचना दिया। नायब तहसीलदार के उपस्थिति में दरवाजे का ताला तोडा गया।शव पंखे पर लटका मिला, पास के बिस्तर में सूसाइड नॉट भी पड़ा हुआ था। जिसमे उसने तहसील में पदस्थ जिम्मेदारों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। परिजनों ने जिम्मेदारों पर कार्यवाही नही होते तक शव को फंदे से नही उतारने की मांग किया है।

ये लिखा है सुसाइडल नोट्स में-

शुभम ने लिखा है कि गरियबन्द में रहने वाली मा की तबियत खराब रहती है, लिखित छूटी मांग कर देखभाल के लिए जाता था। कोटे में छूट्टी रहने के बावजूद उसे अवैतनिक कर प्रताड़ित किया जा रहा है।प्रताड़ना से तंग आकर खुदखुसी करने की बात लिखा है।

Exit mobile version