इंग्लैंड की पहली पारी 253 रन पर सिमटी; बुमराह ने झटके 6 विकेट

Chhattisgarh Crimes

विशाखापट्टनम। उपकप्तान जसप्रीत बुमराह (6 विकेट) की घातक गेंदबाजी से भारत ने 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड को पहली पारी में 253 रन पर ऑलआउट कर दिया है। इससे टीम इंडिया को पहली पारी में 143 रनों की बढ़त मिली है। भारत ने अपनी पहली पारी में 396 रन बनाए।

विशाखापट्टनम के डॉ. वायएस राजशेखर स्टेडियम में गुरुवार को मुकाबले के दूसरे दिन भारत ने 336/6 के स्कोर से खेलना शुरू किया। उसकी ओर से यशस्वी जायसवाल ने 209 रन बनाए। शुभमन गिल ने 34 रन का योगदान दिया।

इंग्लैंड की ओर से ओपनर जैक क्रॉले 76 और कप्तान बेन स्टोक्स ने 47 रन बनाए। भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह ने 6 विकेट लिए। वे सबसे कम पारियों में 150 विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए। कुलदीप यादव को 3 विकेट मिले।

Exit mobile version