मध्यप्रदेश से लाई जा रही लाखों की शराब को आबकारी विभाग ने पकड़ा,भिलाई निवासी आरोपी गिरफ़्तार

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। राजधानी रायपुर में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्यवाही करते हुए मध्यप्रदेश से लाई जा रही लाखों की शराब पकड़ी है। आपको बता दे कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर विशेष टीम ने उपनिरीक्षक नीलम किरण सिंह के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए कचना रेलवे फाटक के पास से 30 पेटी 270 बल्क लीटर गोवा विस्की शराब को जप्त किया है।

जानकारी के मुताबिक सुपेला भिलाई निवासी धनराज सिंह को गिरफ़्तार कर आबकारी एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। जप्त शराब की कीमत 1 लाख 80 हज़ार बताई जा रही है। शराब को डस्टर कर क्र CG 07 AG 6789 में लाया जा रहा था। टीम ने गाड़ी भी जप्त कर ली है।

Exit mobile version