कलिंगा यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। राजधानी के कलिंगा यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छात्र की चार युवक बेदम पिटाई कर रहे हैं. मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है. आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 347 और 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है. यह मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि B.B.A 1st सेमेस्टर के छात्रों के बीच मारपीट हुई है.

मामले की जानकारी देते हुए मंदिर हसौद थाना प्रभारी रोहित मालेकर ने बताया कि सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें कुछ युवक मारपीट करते हुए नजर आ रहे है. वायरल वीडियो में मार खाने वाले पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई है. जिसके आधार पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 294, 506, 323, 347, 34 के तहत अपराध दर्ज किया गया है. फिलहाल, आरोपियों की पतासाजी की जा रही है.

https://lalluram.com/wp-content/uploads/2023/10/WhatsApp-Video-2023-10-06-at-8.54.03-PM.mp4

Exit mobile version