राजधानी रायपुर के बैंक कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग

Chhattisgarh Crimes

रायपुर. राजधानी के मोतीबाग बंजारी चौक के पास स्थित बैंक कॉम्प्लेक्स में आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया है. कॉम्प्लेक्स में स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम भी आग की चपेट में आ गई है.

सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची. कई गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गई है. हालांकि आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है.

गोल बाजार थाना प्रभारी योगेश कश्यप ने बताया कि आगजनी की घटना लगभग 9.15 मिनट की है। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड व पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। आगे बुझाने का काम जारी रहा। किसी तरह की जनहानी नहीं हुई है। आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। पीएनबी एटीएम की चार मशीनें जल गई है। वहीं बगल में ईवीकल शोरूम है, जिसके अंदर रखी कुछ गाड़ियां भी जल गई है। नुकसान का अंदाजा अभी नहीं लगाया जा सका है।

https://lalluram.com/wp-content/uploads/2023/06/WhatsApp-Video-2023-06-09-at-9.58.17-AM.mp4

Exit mobile version