राजिम विधानसभा के पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय पहुंचे शैलेंद्र के घर, परिजनों से की मुलाकात

Chhattisgarh Crimes

किशन सिन्हा / छुरा

छुरा। राजिम विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय गरियाबंद जिले के एक दिन के उद्घोषित कलेक्टर शैलेन्द्र ध्रुव का स्वर्गवास हो जाने के खबर के बाद आज ग्राम मेड़कीड़बरी उनके निवास पहुंचकर परिजनों से मुलाकात कर दुख प्रकट किया।

वहीं परिजनों को इस दुख की घड़ी में संतावना देते हुई कहा कि इस दुर्लभ बीमारी के चलते शैलेंद्र ने बहुत संघर्ष किया जबकि प्रकार की बीमारी में मनुष्य की आयु बहुत ज्यादा दिन की नहीं होती है और शैलेंद्र के एक दिन के उद्घोषित कलेक्टर बऩने से जिले में ऐतिहासिक नाम रहेगा साथ ही उन्होंने शैलेंद्र के साथ बिताए कार्यक्रमों की पलों को याद करते हुए बड़े भाउक होते हुए उन पलों याद किया। साथ ही शैलेंद्र के अंत्येष्टि कार्यक्रम हेतु कुछ सहयोग राशि प्रदान करते हुए उनकी पिताजी बंसी राम ध्रुव से मुलाकात कर कहा कि मैं प्रयास करूंगा उनके अंत्येष्टि कार्यक्रम के दिन और पहुंच सकूं।

शैलेंद्र एक संघर्षशील लड़का था उन्हें जीने की इच्छा थी और पढ़ाई में भी वे बहुत आगे थे बीमार होने के बावजूद 12वीं की परीक्षा पास कर कॉलेज पढ़ने की इच्छा जताई थी लेकिन ऊपर वाले को कुछ और भी मंजूर था जिसके चलते शैलेंद्र आज हमारे बीच नहीं रहे।

इस अवसर पर उनके साथ सरपंच संघ अध्यक्ष लेखराज धुरवा, बीजेपी नेता सोमप्रकाश साहू,रामलाल कुलदीप, पूर्व जनपद सदस्य अलाराम ठाकुर, दयाराम नागेश, उज्जवल जैन,के साथ अन्य लोग भी मौजूद रहे।

Exit mobile version