प्रेमी के लिए दो लड़कियों में मारपीट, भरे मेले में बाल नोचे फिर लात-घूंंसे भी चले

Chhattisgarh Crimes

सरगुजा।  बॉयफ्रेंड के साथ घूमने की बात को लेकर दो लड़कियों के बीच जम कर भिड़ंत हो गयी। अब लड़कियों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है।

मामले में मिली जानकारी के अनुसार सरगुजा जिले के लुंड्रा ब्लाक के बरगीडीह में जतरा मेला चल रहा है। मेले में दो युवतियां आपस मे भीड़ गयी और एक दूसरे का बाल खींच कर जमकर मारपीट की। कुछ लोग मारपीट में बीच बचाव कर छुड़ाते हुए भी दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि घटना दो दिन पहले सोमवार शाम की है। किसी ने मारपीट का वीडियो बना कर सोशल मीडिया में डाल दिया है।

बताया जा रहा है कि एक युवक्ति ने दूसरे युवती पर अपने बॉयफ्रेंड के साथ घूमने का आरोप लगा कर मारपीट शुरू कर दी,जिसके बाद दोनो पक्षों में जम कर भिड़ंत हुई।

https://jantaserishta.com/content/servlet/RDESController?command=rdm.ServletVideoPlayer&app=rdes&partner=jantaserishta&type=7&sessionId=RDWEB7S3BXSVJTEK5JJJVDCVUB8D2FJBVKZ46&uid=video_32733idJhvbM2eu57jsNPNwc1MTHHcvmWPQlm9273043

Exit mobile version