छात्रा से 12 वीं पास कराने अश्लील वार्तालाप करने वाले प्राचार्य पर एफआईआर, निलंबित

Chhattisgarh Crimes

सूरजपुर। छात्रा से अश्लील वार्तालाप कर रुपयों की मांग करने वाले प्राचार्य को निलंबित कर दिया गया है। प्राचार्य के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज की है। जिसके बाद कमिश्नर ने प्राचार्य को निलंबित करने की कार्यवाही की है।

मिली जानकारी के अनुसार शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय चन्द्रममेढ़ा में अरुण पांडेय प्राचार्य के पद पर पदस्थ है। उनके खिलाफ 12 वी की छात्रा ने चेन्द्रा पुलिस चौकी में एफआईआर दर्ज करवाई है। छात्रा की शिकायत के अनुसार 12 वी बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने के लिए अनुमति दिलवाने हेतु प्राचार्य अरुण पांडेय रुपयों की मांग करते हैं। इसके साथ ही अश्लील बातचीत भी छात्रा के साथ करते हैं। इसके साथ ही परीक्षा पास कराने के लिए भी रुपयों की मांग प्राचार्य ने की। प्राचार्य के डर से छात्रा परीक्षा में भी नही शामिल हुई। तब छात्रा के घर वालो ने उससे कारण पूछा।

छात्रा ने जब कारण बताया तो परिजन उसे लेकर चेन्द्रा चौकी पहुँचे। जहां पुलिस ने मामला कायम कर लिया है। जिसके बाद कमिश्नर जीआर चुरेन्द्र ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में प्राचार्य को जिला शिक्षा अधिकारी कोरिया के कार्यालय में अटैच किया गया है।

Exit mobile version