पहली बार लोक अभियोजन अधिकारी को मिलेगा ये मेडल, राज्यपाल करेंगी सम्मानित…

Chhattisgarh Crimes

रायपुर. इस वर्ष गणतंत्र के अवसर पर राज्यपाल अनुसुइया उइके द्वारा उत्कृष्ट पुलिस प्रशिक्षण के लिए पहली बार किसी सहायक जिला अभियोजन अधिकारी को भी यूनियन होम मिनिस्टर मेडल से अलंकृत किया जाएगा. चंदखुरी के नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी पदस्थ एडीपीओ सोहनलाल साहू इस मेडल से सम्मानित होने वाले पहले लोक अभियोजन अधिकारी होंगे.

वैसे तो गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में इस बार भी पुलिस अधिकारियों को साहस-पराक्रम, विशिष्ट सेवा, उत्कृष्ट कार्य के साथ-साथ प्रशिक्षण के क्षेत्र में भी सम्मानित किया जाएगा. लेकिन प्रदेश में यह पहली बार होगा कि, पुलिस प्रशिक्षण के लिए विभागीय अधिकारियों के साथ किसी लोक अभियोजन अधिकारी को भी मेडल मिलेगा.

चंदखुरी के नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी पदस्थ सोहनलाल साहू पुलिस अधिकारियों को कानून का विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण देते हैं. इस वर्ष उन्हें उत्कृष्ट पुलिस प्रशिक्षण के लिए यूनियन होम मिनिस्टर मेडल फोर एक्सीलेंसी इन पुलिस ट्रेनिंग से नवाजा जाएगा. सोहनलाल साहू राज्य शासन के 2010 बैच के सहायक जिला अभियोजन अधिकारी हैं.

Exit mobile version