पूर्व PM मनमोहन सिंह आज पंचतत्व में होंगे विलीन, कुछ देर कांग्रेस मुख्यालय लाया जाएगा पार्थिव शरीर

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया। आज यानि शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। नई दिल्ली के निगमबोध घाट पर सुबह 11:45 बजे उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।

इससे पहले उनका पार्थिव शरीर उनके आवास 3, मोतीलाल नेहरू रोड, नई दिल्ली से सुबह करीब 8 बजे कांग्रेस मुख्यालय लाया जाएगा। 8.30 बजे से 9.30 बजे तक आम जनता और कार्यकर्ता उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। साढ़े 9 बजे के बाद उनके अंतिम विदाई की तैयारी शुरू होगी।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, रिंग रोड (महात्मा गांधी मार्ग), निषाद राज मार्ग, बुलेवार्ड रोड, एसपीएम मार्ग, लोथियन रोड और नेताजी सुभाष मार्ग पर सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लगाया जा सकता है. लोगों को इन सड़कों और उन इलाकों से बचने की सलाह देते हुए एक एडवाइजरी जारी की गई है, जहां से अंतिम संस्कार जुलूस गुजरेगा.

 

Exit mobile version