उदंती सीतानदी राजापडा़व क्षेत्र से हाथियों को खदेड़ने और उनके दल की निगरानी करने पहुंचा गजराज वाहन

Chhattisgarh Crimes

पूरन मेश्राम/ मैनपुर। उदंती सीतानदी राजा पड़ाव क्षेत्र के जंगलों में इन दिनों हाथियों के उत्पात लगातार बढ़ रहे है। जिससे पूरे क्षेत्रों में दहशत का माहौल है।

अभी हाल ही के दिनों में तौरेंगा परिक्षेत्र के ग्राम जरहीडीह में एक बुजुर्ग को कुचलकर टुकड़े-टुकड़े कर दिया था जिसके बाद से लगातार वन विभाग की टीम मुस्तैदी के साथ क्षेत्र के जंगलों एवं हाथी प्रभावित गांवों में ड्यूटी निभा रहे हैं। देर रात्रि तक वन विभाग की टीम बारी बारी से लगातार सक्रियता के साथ ड्यूटी पर तैनात रहते है।

हाथियों की निगरानी एवं हाथियो के बढ़े हुए उत्पात को देखते हुए जान माल की सुरक्षा के लिए वन विभाग ने गजराज वाहन मंगाया है।

अभयारण्य क्षेत्र के आसपास हाथी प्रभावित इलाकों में हाथियों के दल पर निगरानी बनाए हुए है इस संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए तौरेंगा वन परिक्षेत्राधिकारी भूखन लाल सोरी ने बताया गया कि गजराज वाहन के जरिये हाथी पर निगरानी रखी जाएगी ताकि ग्रामीण रात में अपने घरों पर चैन की नींद सो सके जैसे ही हाथी बस्ती की तरफ पहुंचेगा वाहन का सायरन जोर से बजेगा जिसे ग्रामीण अलर्ट हो जाएंगे इसमें माइक लगा हुआ है जो हाथी प्रभावित गांव है उसमें ग्रामीणों को अलर्ट करते हुए मुनादी कराने के लिए भी काम आएगा वाहन में सायरन व अलग-अलग तरह की लाइट लगी हुई है जिसके जरिए दल पर अंधेरो में भी नजर रखी जा सकेगी। राजापडाव क्षेत्र के जागरूक जनपद सभापति घनश्याम मरकाम के द्वारा पूरे गांव में लगातार दौरा करते हुए ग्रामीणों को हाथी से बचाव के लिए समझाइश दिया जा रहा है।

क्षेत्र के समाजसेवी पूरन मेश्राम के द्वारा लगातार हाथियों पर नजर रखते हुए पुश्तैनी के साथ ग्रामीणों को लगातार आवश्यक जानकारी देते हुए बचाव के तरकीब बताया जा रहा है।

Exit mobile version