गांजा तस्करी करते बुजुर्ग महिला व पुरुष गिरफ्तार, 97 हजार नगद जब्त

Chhattisgarh Crimesकुम्हारी क्षेत्र में गांजा की तस्करी करते एक 69 वर्ष के बुर्जुग और 65 वर्ष की महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2 किलो 350 ग्राम गांजा और 97 हजार 500 रुपए नकद जब्त किया गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर दोनों को जेल भेज दिया। एसएसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

सुखनंदन राठौर ने सीएसपी हरिश पाटिल के नेतृत्व में टीम गठित की। कुम्हारी टीआई और एसीसीयू की टीम ने कुम्हारी के रूपनगर वार्ड – 15 स्थित सार्वजनिक शौचालय के पास आरोपी शांति बाई पति स्व.रायलो बेसरा (65 वर्ष) को पकड़ा। तलाशी लेने पर 1 किलो 120 ग्राम गांजा, 3 हजार रुपए नगद बिक्री रकम जब्त की।
गांजा के साथ 69 वर्षीय गिरफ्तार 

एएसपी ने बताया कि आरोपी महेश जगत पिता स्व.त्रिलोचन जगत (69 वर्ष) के कब्जे से 1 किलो 235 ग्राम अवैध गांजा, 94 हजार 500 रुपए नगद बिक्री की रकम जब्त किया।