गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में अरपा उद्गम बचाओ संघर्ष समिति और अरपा बचाओ अभियान के प्रतिनिधियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

Chhattisgarh Crimesगौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में अरपा उद्गम बचाओ संघर्ष समिति और अरपा बचाओ अभियान के प्रतिनिधियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इसमें अरपा नदी के उद्गम स्थल में कुंड व बांध निर्माण की मांग की गई।साथ ही जिले की सभी नदियों के उद्गम स्थलों को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करने और अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग भी रखी। ज्ञापन में बताया गया कि अरपा नदी की जलधारा बाधित हो चुकी है। बहाव क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण से नदी का प्राकृतिक प्रवाह रुक रहा है।

 

जिले से निकलने वाली सोन, तान, तिपान, बम्हनी, जोहिला, मलनिया, एलान और जावस नदियों के उद्गम स्थल भी उपेक्षित हैं। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने सरंक्षण कार्य का आश्वासन दिया है।अधिग्रहण के बाद होगा संरक्षण कार्य – कलेक्टर

 

कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने बताया कि अरपा उद्गम पेंड्रा की भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई नियमानुसार चल रही है। उन्होंने कहा कि अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी होने के बाद योजना के अनुसार संरक्षण कार्य शुरू किया जाएगा।कलेक्टर ने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देश पर भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रतिनिधिमंडल में डॉ. सोमनाथ यादव, महेश श्रीवास, डॉ. सुधाकर बिबे, राजेंद्र मौर्य, देवानंद दुबे, यश मिश्रा, अनूप श्रीवास, अक्षय नामदेव, रामनिवास तिवारी, दुर्गा अग्रवाल सहित कई नदी प्रेमी मौजूद थे।

Exit mobile version