
पुलिस ने 23 मई 2025 को मुख्य आरोपी मंजीत खुंटे (19) और उसके मामा रूपदास धृतलहरे (29) को गिरफ्तार कर लिया। मंजीत फास्टरपुर थाना क्षेत्र के बड़े पौनी का रहने वाला है। रूपदास लोरमी थाना क्षेत्र के हरदीबांध का निवासी है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
महिलाओं और बच्चों से जुड़े मामलों में तुरंत कार्रवाई
SP भोजराम पटेल के निर्देश पर महिलाओं और बच्चों से जुड़े मामलों में तुरंत कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी अमित गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। टीम में सउनि रघुवीर राजपूत, आरक्षक तोरन सोनवानी, देवेंद्र नागरे, मनीष गेंदले, संजय पात्रे और महिला आरक्षक अनीता नेताम शामिल थे।