युवती बनी हवस का शिकार, दोस्तों के साथ मिलकर 3 लोगों ने किया दुष्कर्म, सभी आरोपी गिरफ्तारी

Chhattisgarh Crimes

बिलासपुर। रेप और छेड़छाड़ के कड़े कानून बनाए गए है। बावजूद, इसके देश में ऐसी घटना कम होने के बजाए और बढ़ते ही जा रहे है। लगातार दरिंदे युवती व महिलाएं को हवस का शिकार बना रहे है। एैसा ही मामला बिलासपुर जिले से आया है। जहां तीन युवकों ने एक युवती को हवस का शिकार बना लिया। बता दें कि यह घटना सरकंडा थाना क्षेत्र का है। जहां बुधवार रात 9 बजे के आसपास की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित अपने मौसी के घर से अपनी सहेली को खाना खिलाकर घर वापस लौट रही थी। तभी शनिचरी रपटा के पास आरोपी सनी उर्फ अश्वनी यादव आया और युवती को अपने साथ चलने को कहा। युवती के मना करने के बाद आरोपी सनी ने जबरदस्ती उसे नदी में ले गया। यहां पहले से दो आरोपी मौजूद थे। जिसके बाद इन तीनों ने युवती का मुहं दबाकर जबरदस्ती शारिरीक संबंध बनाया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दिया।

घटना के बाद युवती थाने में शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने 12 घंटे के अंदर तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार के साथ ही पीड़िता का बयान नायब तहसीलदार के समक्ष दर्ज कराया गया है और आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Exit mobile version