
किशन सिन्हा/छत्तीसगढ़ क्राइम्स
छुरा. छत्तीसगढ़ राज्य भारोतोलन संघ के तत्वाधान में राज्य स्तरीय 21वीं जूनियर वर्ग महिला व पुरुष भारोतोलन प्रतियोगिता जो 13-15 अक्टूबर 2023 को बालोद में सम्पन्न हुई जिसमें गरियाबंद जिला भारोत्तोलन संघ इकाई की ओर से जिला के कुमकुम ध्रुव संध्या साहू व योगानंद खरे ने गोल्ड मेडल प्राप्त कर एक बार पुन: वर्चस्व कायम रखने में सफलता हासिल किया।
विदित हो कि इससे पूर्व भी अस्मिता खेलो इंडिया में इन खिलाड़ियों ने अपने अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था इस बार कुमकुम ध्रुव ने 49 किलोग्रामभार वर्ग में कुल 115 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता कुमकुम ध्रुव लगातार सब जूनियर वर्ग की तीन वर्ष की स्टेट चैम्पियन है संध्या साहू ने 45 किलोग्राम भार में कुल 101 किलोग्राम भार उठाकर पहली बार गोल्ड मेडल जीता है योगानंद खरे भी लगातार दो वर्ष से गोल्ड पर कब्जा जमाये हुए है गरियाबंद जिला इकाई से छ: खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में शामिल हुए जिनमें खेमिन पटेल लछवन्तीन कोसले व देव कुमार निषाद भी शामिल हुए थे।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष यशवंत यादव, प्रमोद सिंह ठाकुर, सचिव हीरालाल साहू, सहसचिव शीतल ध्रुव कोषाध्यक्ष भोलेशंकर जायसवाल, विनोद देवांगन, रेवेन्द्र दीक्षित, देवनारायण यदु, शिव ठाकुर, राजकुमार लहरे, रुपनाथ बंजारे, पुनीत ठाकुर, अर्जुन धनंजय सिन्हा, मिथलेश सिन्हा, यूनूस खान, टंकेश्वर मरकाम आदि प्रमुख है