लौट रहे अच्छे दिन! एक लाख से नीचे कोरोना के नए केस, एक्टिव मामले सिर्फ 11 लाख

Chhattisgarh Crimes

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी से मुक्ति के दिन लौटते नजर आ रहे हैं। बीते 24 घंटे में एक लाख से कम नए केस मिले हैं। रविवार को कुल 83,876 नए संक्रमितों की पहचान हुई। इस दौरान करीब दो लाख (1,99,054) मरीज ठीक हुए और 895 मरीजों की मौत हुई।

देश में अब 11 लाख ही एक्टिव केस बचे हैं। एक्टिव केस की दर 2.62% है। अगर रिकवरी रेट की बात करें तो यह 96.19% है। अब तक 4,06,60,202 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं।

रविवार को कुल 11,56,363 कोरोना टेस्ट हुए। अब तक पूरे देश में 74.15 करोड़ कोविड टेस्ट हो चुके हैं। वहीं, कोरोना महामारी के खिलाफ वैक्सीनेशन कैंपेन जारी है। देश भर में अब तक 169.63 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं।

Exit mobile version