ग्राम पंचायत कोकडी़ मे निर्विरोध उपसरपंच निर्वाचित हुए बिसरू राम मरकाम,पटाखे फोड़ खुशियां मनाई

Chhattisgarh Crimes

पूरन मेश्राम।

 

मैनपुर। विकासखंड मुख्यालय मैनपुर से लगभग 26 किलोमीटर की दूरी पर बसा हुआ ग्राम पंचायत कोकड़ी राजापडा़व क्षेत्र में ग्रामीण मुखिया, निर्वाचित सरपंच एवं समस्त पंचों के रायशुमारी,एकजुटता एवं सामाजिक समरसता से

शिक्षित युवा बिसरू राम मरकाम को निर्विरोध उपसरपंच बनाया गया। जिसके बाद जमकर पटाखे फोड़ फूल माला पहना कर स्वागत करते हुए खुशियां मनाई गई। स्वागत सभा ग्राम कोकड़ी में आयोजन कर सभी पंचायत के पदाधिकारी को रंग गुलाल से स्वागत करते हुए जमकर आतिशबाजी की गई।

 

इस बार ग्राम पंचायत कोकड़ी मे सरपंच कृष्णा बाई मंडावी/दैनिक राम मंडावी,उप सरपंच बिसरू राम मरकाम/शिकारी राम मरकाम,वार्ड पंच सुकूराम नेताम,नवली बाई मरकाम, शांतिबाई मरकाम, चैतू राम मरकाम, जैतराम मरकाम, यशोदा मंडावी,शीला मरकाम,रूखमी बाई यादव,तिहारीन बाई नेताम जो ग्राम पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

बिना भेदभाव किये निश्चल भाव से सभी लोगों के लिए कार्य करूंगी उद्बोधन में नवनियुक्त सरपंच कृष्णा बाई मंडावी ने कही।निर्विरोध उपसरपंच बिसरु राम मरकाम ने शासकीय योजनाओं का लाभ बराबर सभी लोगों को मिले पंचायत के सभी पदाधिकारी इस दिशा में निरंतर कार्य करते हुए ग्राम पंचायत के विकास में अहं भूमिका निभाने की बात कही गई।

 

इस अवसर पर पूर्व सरपंच सखाराम मरकाम,दैनिक राम मंडावी, रमेश मरकाम,कन्हैया लाल (ग्राम पटेल), विश्राम सिंह मरकाम, जयलाल मरकाम, धनीराम नेताम,अगरचंद मरकाम,बिसाहू मरकाम,चरण मरकाम,सतनामी मरकाम,बंशीलाल नेताम, रनसाय मरकाम सहित पंचायत क्षेत्र के लोग शामिल रहे।