दादा ने पोती को डैम के गहरे पानी में धकेल कर मार डाला, बेटे के लव मैरिज से था खपा

Chhattisgarh Crimes

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में 5 साल की मासूम की हत्या उसके ही दादा ने कर दी, वजह इतनी थी की उसके बेटे ने दूसरे समाज की लड़की से लव मैरिज की थी। आरोपी रंथु राम अपने बेटे सुरेश राम से नफरत करता था और उससे भी कई बार झगड़ा हो चुका था। मामला कुनकुरी थाना इलाके का है।

जानकारी के मुताबिक, 28 मार्च की सुबह करीब 8 बजे सुरेश राम की बड़ी बेटी नहाने के लिए घर के पास ही स्टॉप डैम गई थी। वह पानी के पास बैठकर खेल रही थी, उसी समय आरोपी दादा रंथु राम वहां पहुंचा और मौका पाकर उसने पोती को डैम के गहरे पानी में धकेल दिया। डैम के पानी में डूबकर बच्ची की मौत हो गई।

Exit mobile version