नदी में बहे दादी और पोती की मिली लाश

Chhattisgarh Crimes

कवर्धा। खेत में धान का रोपा लगाने गए दादी-पोती काम पूरा करने के बाद नदी में हाथ-पांव धोते समय अचानक आई बाढ़ में बह गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों के शवों को बरामद किया.

जानकारी के अनुसार, बोड़ला थाना के मूढ़घुसरी मैदान में दादी सागौन बाई अपनी 5 वर्षीय पोती ज्ञानेश्वरी के साथ अपने खेत में धान का रोपा लगाने गई थी. काम खत्म होने के बाद नदी में दोनों हाथ-पांव धो रहे थे. इस दौरान पानी का तेज बहाव आने की वजह से दोनों नदी में बह गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद दोनों का शव बरामद किया.

Exit mobile version