
पूरन मेश्राम।
मैनपुर। विकासखंड मुख्यालय मैनपुर जिडार रोड पर 17 मार्च सोमवार को सुबह 11:00 बजे हेल्थ केयर लैबोरेट्री लैब का शुभारंभ संजय नेताम जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत गरियाबंद,
श्रीमती लोकेश्वरी नेताम जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व सभापति गरियाबंद, श्रीमती कुमारी बाई पटेल जनपद सदस्य मैनपुर, श्रीमती हनिता नायक सरपंच ग्राम पंचायत मैनपुर खुर्द,
संतोष यादव मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी मैनपुर,
रामकृष्ण ध्रुव अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर,मिलन सिंह विश्वकर्मा प्रदेश अध्यक्ष कोसरिया लोहार समाज छत्तीसगढ़, गजेंद्र नेगी सरपंच ग्राम पंचायत मैनपुर कला,
हनीफ मेमन अध्यक्ष व्यापारी संघ मैनपुर के विशेष आथित्य में भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। हेल्थ केयर लैब के संचालक अस्मत विश्वकर्मा ने जानकारी में बताया कि वर्षों से मैनपुर में लैब की मांग होता रहा है।अब मरीजो को भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी,उचित दाम एवं समय पर खून,मल,मूत्र, पेशाब जांच की सुविधा मिलेगी।भव्य शुभारंभ के अवसर पर क्षेत्र वासियों को आधिकाधिक संख्या में उपस्थिति प्रदान करने का संचालक द्वारा निवेदन भी किया गया है।