बाइक पर हो रही थी गांजे की तस्करी, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

Chhattisgarh Crimes

अंबिकापुर। सरगुजा जिले की सीतापुर पुलिस ने ख़लीबा अंबिकापुर निवासी मनपहरू चेरवा 25 वर्ष को 15 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।आरोपित द्वारा ओडिशा की सीमा से लगे लैलूंगा क्षेत्र से गांजा लेकर आ रहा था।गांजा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जप्त किया गया है।

सीतापुर थाना प्रभारी रूपेश नारंग ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नई होण्डा साइन मोटर सायकल से एक बोरी में मादक पदार्थ गांजा लेकर सीतापुर के रास्ते अंबिकापुर जा रहा है।सूचना पर पुलिस टीम ने सोनतरई मोड़ में घेराबंदी की।संदिग्ध व्यक्ति जैसे ही वहां पहुंचा ,पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया।बोरे की जांच की गई तो उसमें गांजा मिला। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपित मनपहरू चेरवा, अंबिकापुर शहर से लगे ग्राम खलीफा का रहने वाला है वह लंबे समय से गांजा की बिक्री कर रहा है।

ओडिशा के सीमावर्ती क्षेत्र से कम दाम में गांजा लाकर व अपने गांव और आसपास के इलाके में फुटकर में लोगों को गांजा बिक्री किया करता था। पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ में गांजा के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के संबंध में भी उसने जानकारी दी है जिसके आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। ओडिशा के सीमावर्ती इलाकों से गांजा उपलब्ध कराने वालों का नाम भी सामने आया है। उन्हें भी पकड़ने की योजना बनाई जा रही है। कार्यवाही में थाना प्रभारी रूपेश नारंग,उप निरीक्षक हरिशंकर सिंह,प्रधान आरक्षक नंदकुमार प्रजापति, गौटिया राम मरावी,आरक्षक पंकज देवांगन,अलोक गुप्ता, लुकन साय,धनकेश्वर यादव, प्रमीत भगत, सूरज राठिया सक्रिय रहे।

Exit mobile version