हिस्ट्रीशीटर तोमर मामले में बड़ा खुलासा

Chhattisgarh Crimesपरदेशिया हिस्ट्रीशीटर रोहित सिंह तोमर और वीरेंद्र सिंह तोमर मामले में पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने उनके मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी बंटी सहारे परदेशिया तोमर बंधुओ के फाइनेंस कंपनी का मैनेजर है।आरोपी परदेशिया तोमर बंधुओं का खास गुर्गा है। बताया जा रहा है कि आरोपी बंटी सहारे, परदेशिया तोमर बंधुओं के साथ मिलकर सालों से सूदखोरी का धंधा चला रहा था। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस के हाथ करोड़ों रुपये के लेनदेन के कागज़ात लगे हैं। बता दें कि, 3 जून को पुलिस ने परदेशिया तोमर ब्रदर्स के भाठागांव के घर पर छापेमारी की थी।

Exit mobile version