होमगार्ड की महिला यहां करा रही थी जिस्मफरोशी का धंधा! 6 महिला समेत 1 ग्राहक गिरफ्तार

Chhattisgarh Crimes

महासमुन्द। कॉलेज रोड आश्रम काम्प्लेक्स के पास, एक मकान में जिस्मफरोशी करने वाली 6 महिला समेत एक ग्राहक को गिरफ्तार किया गया है। रविवार की दोपहर में पुलिस की दबिश में सभी रंगे हाथ पकड़े गए। कॉलेज रोड आश्रम काम्प्लेक्स के पास महासमुन्द के एक मकान में जिस्मफरोशी करने वाली 6 महिला समेत एक ग्राहक को पकड़ा गया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने छापा मार कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार जिस्मफरोशी का काम होमगार्ड की एक महिला द्वारा कराया जा रहा था।

महासमुन्द डीएसपी नारद सूर्यवंशी का कहना है कि जिले में तुमगांव में ही पीटा एक्ट अधिसूचित है। इस वजह से पकड़े गए लोगों के विरुद्ध धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है। मोहल्लेवासियों ने संदिग्ध गतिविधियों की पुलिस को सूचना दी थी। दबिश देकर पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा। गौरतलब है कि कोरोना वायरस संक्रमण के दौर में अवैधानिक गतिविधियां और अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है।

गौरतलब है कि बीते महीने तुमगांव के पास मलीडीह पंचायत के बेन्द्रीडीह की सरहद में जिस्मफरोशी करती युवतियों को गिरफ्तार किया गया था। तुमगांव के पास नेशनल हाईवे किनारे जिस्मफरोशी का कारोबार बेधड़क चल रहा है। अब महासमुन्द शहर के बीचोबीच धंधेबाजों का अड्डा बनने से आसपास के सभ्रांत परिवार की मुसीबत बढ़ी है। परेशान नागरिकों ने पुलिस को दूरभाष पर सूचित किया। तब पुलिस ने दबिश दी।

पुलिस को जब पता चला कि शहर के मध्य में चल रहे घिनौने कारोबार में होमगार्ड में सेवारत एक महिला भी संलिप्त है। उसकी भूमिका संदिग्ध है। तो कार्रवाई करने में टालमटोल किया जाने लगा। इस बीच मीडिया को घटना की सूचना मिलने और मीडियाकर्मियों के सिटी कोतवाली पहुंच जाने से पुलिस कार्रवाई करने विवश हो गई।

Exit mobile version