पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कृषि मंत्री के बंगले का घेराव करने की कोशिश, कहा- 18 लाख लोगों का छीन लिया गया मकान…

Chhattisgarh Crimes

रायपुर. पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में BJP ने कृषि मंत्री रविंद्र चौबे के बंगले का घेराव किया. मोर आवास मोर अधिकार मुद्दे को लेकर बीजेपी का बड़ा प्रदर्शन देखा गया. रायपुर के अंबेडकर चौक से बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी मंत्री बंगले के लिए निकले. मंत्री बंगले जाने वाले रास्ते में 3 जगह बेरिकेड्स लगाए गए थे. प्रदर्शनकारियों ने तीनों बेरिकेड्स तोड़ दिए और आक्रोशित होकर मंत्री बंगले की ओर बढ़े. भारी पुलिस बल की तैनाती रही. पुलिस भी प्रदर्शनकारियों को रोकने में असफल रही.

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, भूपेश सरकार कंगाल है और गरीबों के साथ भूपेश सरकार पाप कर रही है. 18 लाख लोगों के मकान को छीन लिया गया है. उसके विरोध में हम यह प्रदर्शन कर रहे हैं. गरीबों का सपना होता है, उनके सपनों को चकनाचूर करने का काम भूपेश बघेल कर रहे हैं. ग्रामीण आवास मंत्री का घेराव कर रहे हैं, पूरे प्रदेश में चल रहा है. आगे भी चलता रहेगा. पूरी जनता हमारे साथ आई है. जिन गरीबों को जगह नहीं मिल रहा है वह भी आएंगे.

Exit mobile version