आज गुरुवार के दिन आपकी किस्मत के सितारे कैसे रहेंगे? जानिए इसकी जानकारी आप अपनी राशि अनुसार

Chhattisgarh Crimes

आज हम आपको 24 सितंबर 2020 दिन गुरुवार का राशिफल बताने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहो की चाल के साथ ही मनुष्य के जीवन में परिवर्तन होते रहते हैं। हर दिन मनुष्य का अलग-अलग व्यतीत होता है, क्योंकि रोजाना ही ग्रहों में छोटे-बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। यदि किसी दिन व्यक्ति की राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से व्यक्ति का दिन शुभ व्यतीत होता है, लेकिन ग्रहों की स्थिति खराब होने के कारण व्यक्ति का दिन कठिनाई पूर्वक व्यतीत होने लगता है। उस दिन व्यक्ति को हर क्षेत्र में निराशा का सामना करना पड़ता है।

मेष राशि- मेष राशि वाले लोगों के पक्ष में पूरी तरह से भाग्य रहेगा। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा। नौकरी के क्षेत्र में साथ काम करने वाले लोग आपकी पूरी सहायता करेंगे। आपके अंदर अद्भुत आत्मविश्वास और आत्मबल महसूस हो सकता है। आपका मन शांत रहेगा। कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। पढ़ाई-लिखाई करने वाले लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में शुभ नतीजे हासिल होंगे। व्यापार में विस्तार होने की संभावना बन रही है। परिवार के लोगों के साथ आप मनोरंजन तथा शॉपिंग में समय व्यतीत कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। आज आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है।
भाग्यशाली रंग – गुलाबी
भाग्यशाली अंक – 6

वृषभ राशि- वृषभ राशि वाले लोगों के मन में चल रही दुविधा का समाधान हो सकता है। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना बन रही है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। अचानक धन प्राप्ति की दिशा में किए गए सारे प्लान सफल होते हुए नजर आ रहे हैं। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। कोई पुराना वाद-विवाद दूर हो सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि बड़े अधिकारी आपसे थोड़े नाखुश नजर आ रहे हैं। व्यापार की स्थिति में सुधार आएगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन उत्तम रहने वाला है।
भाग्यशाली रंग – लाल
भाग्यशाली अंक – 3

मिथुन राशि- मिथुन राशि वाले लोग अपने कामकाज बेहतरीन तरीके से अंजाम देंगे। आप अपने अंदर की छुपी प्रतिभा को समझ सकते हैं। भाइयों का पूरा सहयोग मिलेगा। दोपहर के बाद आपको कोई दुखद समाचार मिल सकता है, जिससे आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें अन्यथा कोई महत्वपूर्ण चीज गुम हो सकती है। कार्य क्षेत्र में आप कुछ नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिससे आपको अपने कामकाज का अच्छा नतीजा मिलने वाला है। व्यापार के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल बेहतर बनेंगे। पारिवारिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। आज मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती है।
भाग्यशाली रंग – बैंगनी
भाग्यशाली अंक – 1

कर्क राशि- कर्क राशि वाले लोगों को आज अप्रत्याशित रूप से लाभ मिलने की स्थिति बन रही है। आप समय के अनुसार अपने सभी कार्य पूर्ण करेंगे। काफी लंबे समय से चल रहा तनाव और चिंता दूर होगी। धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को थोड़ा संभल कर रहना होगा। आजका दिन निवेश करने के लिए ठीक नहीं है। अनजान व्यक्तियों से वाद-विवाद होने की संभावना बन रही है। आप कुछ नया कारोबार आरंभ करने की योजना बना सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र का माहौल ठीक-ठाक रहेगा। रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिलने की संभावना है, जिससे घर का वातावरण खुशनुमा बनेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगीं। आज सिर दर्द और थकान जैसी दिक्कत महसूस हो सकती है।
भाग्यशाली रंग – आसमानी
भाग्यशाली अंक – 7

सिंह राशि- सिंह राशि वाले लोगों का आज का दिन बहुत अधिक लाभकारी सिद्ध होगा। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं। आपके द्वारा की गई भागदौड़ का अच्छा नतीजा मिलेगा। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिल सकता है। किसी पुराने झगड़े का निपटारा हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई में लगेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कार्य में आपको सफलता हासिल हो सकती है। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं बना सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलने की पूरी संभावना बन रही है। नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध बने रहेंगे। आज आपको बाहर के खानपान से दूर रहना होगा अन्यथा स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां उत्पन्न हो सकती है।
भाग्यशाली रंग – हरा
भाग्यशाली अंक – 8

कन्या राशि- कन्या राशि वाले लोगों के सरकारी कामकाज पूरे होंगे। आप अपने रिश्तो के प्रति काफी गंभीर नजर आएंगे। आप अपने जीवन साथी के साथ कहीं अच्छी जगह घूमने जा सकते हैं। घर-परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए अन्यथा आपको धोखा मिल सकता है। शत्रु पक्ष आपके कामकाज में बाधा उत्पन्न करेंगे, इसलिए आप सतर्क रहें। किसी नए काम में आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना बन रही है। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी। पुराने मित्रों से मिलना-जुलना हो सकता है। अत्यधिक काम के दबाव की वजह से आज थोड़ी थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है।
भाग्यशाली रंग – केसरिया
भाग्यशाली अंक – 5

तुला राशि- तुला राशि वाले लोग आज अपने कामकाज को व्यवस्थित करने की कोशिश करेंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर निर्णय ले सकते हैं, जिसका आपको उचित परिणाम मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपको आज अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा किसी प्रिय व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी के साथ भी कोई भी लेनदेन करते समय आपको अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। नौकरी प्राप्ति के प्रयास सफल हो सकते हैं। पति-पत्नी के बीच कुछ समय से चल रही गलतफहमी दूर होगी। आपके संबंधों में मजबूती आएगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों का समय शुभ रहने वाला है। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वाले लोग किसी नए कार्य के लिए सोच-विचार करेंगे। मित्रों के सहयोग से आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा मिलेगा। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। आर्थिक निवेश संबंधित मामलों पर आप सोच-विचार करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कामकाज में आप थोड़े व्यस्त हो सकते हैं। नौकरी में बड़े अधिकारी आपसे काफी खुश रहेंगे। घर-परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। आज आपको अपने खान-पान पर लगाम रखने की आवश्यकता है अन्यथा पेट दर्द जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक)- 3

धनु राशि- धनु राशि वाले लोगों का आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। परिवार के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आप अपनी योजनाओं में लगातार सफलता हासिल करेंगे। मानसिक तनाव दूर होगा। बच्चों के साथ मनोरंजन के कार्यों में भाग ले सकते हैं। कार्य क्षेत्र में कर्मचारियों के साथ चल रहा विवाद समाप्त होगा। कामकाज के प्रति आप अपना पूरा ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। पुराने मित्रों से मिलकर आप काफी खुश होंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहने वाला है।
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक – 9

मकर राशि- मकर राशि वाले लोग अपने परिवार के लोगों के साथ किसी मांगलिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। बच्चों से संबंधित कोई खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। आप कहीं पूंजी निवेश कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा मिलेगा। प्रभावशाली लोगों के सहयोग से आपको करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने की संभावना है। कार्य क्षेत्र में बनी बनाई नीतियों और योजनाओं पर आप अमल करेंगे। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। जीवन साथी के साथ अच्छी जगह घूमने-फिरने जा सकते हैं। आज आपको तनाव और नकारात्मक विचारों से दूर रहने की आवश्यकता है अन्यथा मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है।
भाग्यशाली रंग – क्रीम
भाग्यशाली अंक – 4

कुंभ राशि- कुंभ राशि वाले लोगों के अंदर अपने कामकाज के प्रति जोश और जज्बा गजब का देखने को मिलेगा। आप अपने सभी कार्य मेहनत के बलबूते सफल करेंगे। रचनात्मक कार्यों में बढ़ोतरी होगी। किसी से चल रहा पुराना वाद-विवाद दूर हो सकता है। आर्थिक क्षेत्र में आपको तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। व्यवसाय में सभी काम सुचारु रुप से चलते रहेंगे। आप अपनी योजनाओं और कार्यप्रणाली को किसी के समक्ष जाहिर मत कीजिए अन्यथा इसका कोई गलत फायदा उठा सकता है। नौकरी के क्षेत्र में आप अपने जरूरी कार्य समय पर पूरे करेंगे। पति-पत्नी एक-दूसरे का सम्मान करेंगे। प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी परंतु तेल-मसाले वाली चीजों का अधिक सेवन ना करें।
भाग्यशाली रंग – आॅरेंज
भाग्यशाली अंक- 8

मीन राशि- मीन राशि वाले लोगों का आज का दिन भाग्यशाली साबित होगा। विशेष रूप से आपको आर्थिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। घर-परिवार के माहौल में सुधार आ सकता है। बच्चे आपकी आज्ञा का पालन करेंगे। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से पूरा करेंगे। कार्य क्षेत्र में आप अपने सभी कार्य खुद निपटा सकते हैं। सहकर्मियों की भी आप मदद करेंगे। व्यापार में आपको लाभदायक समझौता मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी और पारिवारिक लोगों के सहयोग से आपका मनोबल मजबूत रहेगा। मौसम परिवर्तन होने की वजह से आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें।
भाग्यशाली रंग – हरा
भाग्यशाली अंक – 5

 

Exit mobile version