
महासमुंद/राधेकृष्ण दुबे
महासमुंद में मछली घर के नाम से संचालित होने वाली दुकान में विलुपतप्राय प्रजाति के कछुआ की बिक्री हो रही थी। जिसकी जानकारी होने पर वनबल प्रमुख वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ,मुख्य वनसंरक्षक,तथा वनमंडलाधिकारी महासमुंद के मार्ग दर्शन में छ ग राज्य उड़नदस्ता टीम एवं महासमुंद परिक्षेत्र की संयुक्त कार्यवाही में इंडियन स्टार कछुआ पकड़ा गया। जैसा की नाम से ही परिलक्षित हो रहा है यह प्राणी केवल भारत में पाया जाता है।
आमतौर पर इसकी औसत आयु 150 साल तक की होती है तथा कम से कम 50हजार तक की कीमत में बिकता है। अरब देशों में इसकी मांग काफी है इसके साथ साथ यह चीन बांग्लादेश वियतनाम यूके यूरोप जैसे देशों में तस्करी की जाती है और यह मीठे पानी में पाया जाता है जलकुंभी का भोजन करता है। आज की गई कार्यवाही में आरोपी के ऊपर वन्यप्राणि संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा9,39(3) क ख,एवम 51 के तहत कार्यवाही हुई है।