कक्षा 12वीं की परीक्षा में अंग्रेजी माध्यम से एक किसान की बिटिया ने प्रवीण सूची में लगाया सफ़लता का छक्का

Chhattisgarh Crimes

किशन सिन्हा
छुरा/छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा आज 10वीं और 12वीं की परीक्षा परिणामों की घोषणा की गई जिसमें स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम छुरा की अनुसूचित- जनजाति वर्ग से आने वाली बिटिया रितु बंजारे पिता लक्ष्मण कुमार बंजारे ने आदिवासी अंचल के ग्राम खैरझीटी में रहकर अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा अर्जित करते हुए वाणिज्य संकाय से 96.20 प्रतिशत अंक के साथ प्रवीण सूची में छटवां स्थान अपने नाम अंकित कराने में सफलता प्राप्त किया है मिडिया से सवांद के दौरान रितु बेहद उत्साहित नजर आई उनका कहना है कि उन्होंने इस परीक्षा हेतु एक साल पहले से ही मेहनत करना प्रारंभ कर दिया था वें सुबह से साम 10 से 12 घंटें पढ़ाई करती थी, पढ़ाई के दौरान मस्तिष्क को स्थिर रखने के लिए लघु वे विराम योजना पर चलती थी।

इस वांछित परिणाम का श्रेय वे सर्वप्रथम अपने परिवार जनों को देती हैं, जिन्होंने उन्हें पढ़ाई के प्रति पूरी तरह से तन मन और धन से सहयोग किया आगे वें बताती हैं कि विद्यालय परिसर में पढ़ाई के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है, यहां परीक्षा की तैयारी किस प्रकार से किया जाए इसके लिए प्रिंसिपल सर और स्टाफ गणों के माध्यम से परीक्षा पर सकारात्मक चर्चा कर सफलता का माहौल तैयार किया जाता है।

एक महत्वपूर्ण तथ्य यह भी है कि आज की शिक्षा पद्धति हैं जहां महंगे कोचिंग सिस्टम व आधुनिक तकनीक के प्रयोग से माध्यम वर्गीय परिवार में शिक्षा के उच्चतम स्तर को बनाए रखना कठिन होता जा रहा है वहीं एक किसान की बेटी का बिना किसी अतिरिक्त कक्षा लिये इस प्रकार की सफलता हासिल करना निश्चित तौर पर सराहनीय है।

Exit mobile version