श्रम विभाग के कार्यालय में श्रमिकों ने लिया बोरे बासी का आनंद

Chhattisgarh Crimes

दुर्ग। आज श्रम दिवस पर श्रम विभाग कार्यालय में श्रमिकों ने बोरे बासी का आनंद लिया।इस अवसर पर उनका सम्मान भी किया गया। छग सरकार अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर रविवार को बोरे बासी भोज का आयोजन करने जा रही है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के लोगों से बोर बासी खाने की अपील की है। बघेल भी रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआइ मैदान में आयोजित प्रदेश स्तरीय श्रमिक सम्मेलन में श्रमिकों के साथ बोरे बासी खाएंगे। बोरे बासी राज्य की संस्कृति से जुड़ा हुआ है, लेकिन आधुनिकता की दौड़ में नई पीढ़ी इसे भूल रही है। मुख्यमंत्री ने राज्य की संस्कृति और परंपराओं को पुनर्जीवित करने का काम कर रहे हैं।

Exit mobile version